फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Memorandum submitted by private practitioners

निजी चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन  

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by private practitioners
memorandam - फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को भेजा अपनी मांग संबंधी ज्ञापन 
विज्ञापन

क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों का होने वाला प्रदर्शन मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। 

प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ.एमआर खान ने बताया कि क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स के पदाधिकारियों ने शनिवार को निजी स्वास्थ्य सेवाओं को सुबह से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रखने का एलान किया था लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन पर बंदी का निर्णय स्थगित कर दिया  गया। उन्होंने बताया कि एकल क्लीनिकल व्यवस्था को इस एक्ट से बाहर रखने, उपचार करने की गाइड लाइन तय करने का अधिकार डॉक्टरों को दिए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा देने वाले डॉक्टरों को इंसेंटिव दिए जाने की मांग संबंधी  मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ अमित कुमार बंसल को सौंपा गया। इस दौरान डॉ.रमेश मेहरोत्रा, डॉ.रोचक टंडन, पवन गर्ग, डॉ.एसके शुक्ला, डॉ.संजय मेहरोत्रा, डॉ.वीरेंद्र वर्मा, नित्य मेहरोत्रा,  डॉ.दिनेश दुआ, डॉ.एसपी वर्मा, डॉ.केके मिश्रा सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed