{"_id":"579cebf44f1c1ba61521ed4d","slug":"memorandum-submitted-by-private-practitioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
memorandam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को भेजा अपनी मांग संबंधी ज्ञापन
क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों का होने वाला प्रदर्शन मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ.एमआर खान ने बताया कि क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन और प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स के पदाधिकारियों ने शनिवार को निजी स्वास्थ्य सेवाओं को सुबह से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रखने का एलान किया था लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन पर बंदी का निर्णय स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एकल क्लीनिकल व्यवस्था को इस एक्ट से बाहर रखने, उपचार करने की गाइड लाइन तय करने का अधिकार डॉक्टरों को दिए जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा देने वाले डॉक्टरों को इंसेंटिव दिए जाने की मांग संबंधी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ अमित कुमार बंसल को सौंपा गया। इस दौरान डॉ.रमेश मेहरोत्रा, डॉ.रोचक टंडन, पवन गर्ग, डॉ.एसके शुक्ला, डॉ.संजय मेहरोत्रा, डॉ.वीरेंद्र वर्मा, नित्य मेहरोत्रा, डॉ.दिनेश दुआ, डॉ.एसपी वर्मा, डॉ.केके मिश्रा सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।