फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Membership Campaign Review of the BJP

सदस्यता अभियान की समीक्षा की भाजपा ने

Wed, 25 Feb 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Membership Campaign Review of the BJP
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बुधवार को ऋषि आश्रम में हुई एक बैठक में की गई। यहां प्रदेश महामंत्री अनुुपमा जायसवाल ने बूथवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जिन बूथों पर अब तक पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू नहीं हुआ है उन बूथों पर लगाए गए पदाधिकारी कम से कम सौ सदस्य अवश्य बनाएं। उन्होंने सदस्यता अभियान में रुचि न लेने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन इसको काफी गंभीरता से ले रहा है इसलिए इसमें कोताही कतई न बरतें। उन्होंने 28 फरवरी तक बूथ सदस्यता अभियान पूर्ण करने की ताकीद दी। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपने बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत रात्रि प्रवास कर जिले को दिए गए सदस्यता लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने को कहा। जिला सदस्यता प्रमुख आशू मिश्रा ने सभी मंडल, बूथ प्रभारियों और प्रवासी कार्यकर्ताओं से 28 फरवरी तक सदस्यता सूची सौंपने के लिए दो दिन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा। संचालन जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय ने किया। बैठक में अनूप शुक्ला, अरविंद गुप्ता, योगेश वर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल पैलवी, सुनील सिंह, मुन्नालाल अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्रा, रामपाल यादव, संतोष मौर्य, अवधेश मौर्य और कमलेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed