फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Member of State Women Commission made people aware about their work

Lakhimpur Kheri News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कार्यों के प्रति किया जागरूक

Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Member of State Women Commission made people aware about their work
चंदनचौकी के गोबरौला में बोलतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत : विद्यालय
पलियाकलां। चंदनचौकी में उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिला आयोग के कार्यों के बारे में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को जानकारियां दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजीता कुमारी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बालिकाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुजीता कुमारी ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले कार्यों के बारे में जानकारियां दीं। साथ ही थारू संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए इस धरोहर को संभाल कर रखने की बात कही।
विज्ञापन

वन स्टाॅप सेंटर की मैनेजर रश्मि ने बालिकाओं को आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने की बात कही, जबकि जिला मिशन कोऑर्डिनेटर आर्य मित्रा बिष्ट ने भी बालिकाओं की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आरती राना ने भी अपनी बात रखी। संचालन प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे ने किया, जबकि यहां रामप्रकाश, रामबाबू, सरोजनी, प्रियंका, आशा, रिंका, रामसिंह, मधु सिंह, रामशीष राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं पीड़िताओं की शिकायतें
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति व पारिवारिक विवादों से 33 मामलों को सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।

इसके बाद ब्लॉक मितौली में नारी चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में बताया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, सीडीपीओ, नायब तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

चंदनचौकी के गोबरौला में बोलतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत : विद्यालय

चंदनचौकी के गोबरौला में बोलतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत : विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed