{"_id":"621bc47729af305d643a6f51","slug":"meeting-held-regarding-tb-free-india-campaign-took-oath-lakhimpur-news-bly4767226159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक, दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक, दिलाई शपथ
विज्ञापन
टीबी जागरूकता अभियान को लेकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बैठक करते जिला क्षय रोग अधिकारी।
24 मार्च को होगा टीबी जागरूकता अभियान का समापन
लखीमपुर खीरी। देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए 24 मार्च तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसको लेकर रविवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सभागार में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इसके लिए भारत सरकार ने प्लेज टीवी फ्री इंडिया एप लांच किया है, जिसको डाउनलोड कर जागरूकता प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 2025 में भारत को टीबी रोग मुक्त करना है। इसको लेकर जिले में निरंतर अभियान चलते रहें। इस क्रम में एक बार फिर से 24 मार्च तक जागरूकता अभियान चल रहा है। इसमें लोगों को टीबी रोग के लक्षण, होने के कारण और बचाव आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने एक एप भी बनाया है। इसका उद्देश्य लोगों को इस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर टीबी जागरूकता कार्यक्रम में कोई भी हिस्सा लेकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकता है।
एसीएमओ ने जागरूकता को लेकर बैठक में शामिल कर्मचारियों को शपथ दिलाई। टीबी कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, डेंटल हाइजीनिस्ट रवि वर्मा, रजनी वर्मा, डॉ. नीलू, डॉ. विभा, राहुल कुमार, अंचल वर्मा आदि मौजूद रहे।