फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meera heart Kurbaan Tujpe Murlia the Re ...

मेेरा दिल तुझपे कुर्बान  मुरलिया वाले रे...

Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meera heart Kurbaan Tujpe Murlia the Re ...
जागरण - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज डिपो के परिसर में हुए जागरण में मनोज शर्मा के भजनों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के परिसर में मां दुर्गा का विशाल जागरण हुआ, जिसमें मशहूर भजन गायक मनोज शर्मा के भजनों और बख्शी ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों की झांकियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
रोडवेज परिसर में हुए जगराते का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ प्रीति वर्मा, एआरएम लखीमपुर वीके गोस्वामी, जनार्दन गिरि और आयोजक मंडल के लोगों ने मां दुर्गा की आरती कर किया। जागरण की शुरुआत में गायक कपिल बाबरा में गणेश वंदना, मां सरस्वती, और आन पधारो मइया आन पधारो भजन गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

देश के मशहूर भजन गायक मनोज शर्मा ने अपना सबसे लोकप्रिय भजन मेरा दिल तुझपे करबान मुरलिया वाले रे... गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मनोज ने मां दुर्गा की भक्ति के साथ मंच से मंच से देशगीत, मेरा रंग दे बसंती चोला, दिल दिया है जान भी देंगे गाकर लोगों में देश भक्ति का जोश भरा। जागरण में बच्चन ग्रुप म्यूजीशियन के कलाकारो की संगीतमयी धुनों और बख्सीपुर ग्रुप कलाकारों ने भक्ति गीतों पर झांकिया, कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है गाकर लोगों का मन जीत लिया। स्थानीय कलाकार बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव, मनोज कश्यप ने भी भजन गाए। इस मौके पर रवि लोहिया, आशीष पांडे, अरविंद पांडे, अशोक अग्रवाल, विमलेश वर्मा, संतोष गुप्ता, सुशील गुप्ता, लोकेश गुप्ता, प्रमोद मिश्र, प्रेमशंकर कोष्टा, नफाशत अली, सुरेश राठौर, अरविंद सिंह, शोभित गुप्ता, सुरेश मिश्र, संजीव त्रिवेदी, नवल किशोर अवस्थी, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed