{"_id":"6499d5c8907e8fb1d508e576","slug":"mds-instructions-increase-revenue-recovery-by-reducing-fault-lakhimpur-news-c-4-1-192605-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी का निर्देश: फॉल्ट कम कर बढ़ाएं राजस्व वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी का निर्देश: फॉल्ट कम कर बढ़ाएं राजस्व वसूली
विज्ञापन
वर्कशाप में ट्रांंसफार्मर रिपेयरिंग की जानकारी लेते एमडी
लखीमपुर खीरी। मध्यांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह रगौवत सोमवार को अचानक विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्युत भंडार केंद्र एवं वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक उपकरण की उपलब्धता बनाए रखने, कम से कम फाल्ट होने और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विद्युत वितरण निगम मध्यांचल के एमडी ने विद्युत भंडार घर जाकर उपलब्ध उपकरण की जानकारी के लिए स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उन्होंने आवश्यक सामग्री की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने और कर्मचारियों को समय पर जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह कार्यशाला पहुंचे। जहां पर ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों को दुरुस्त करने के बारे में मालुमात की।
उन्होंने मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्वक करने, फ्यूज-सेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एमडी ने विभागीय जिम्मेदारों को फॉल्ट कम करने और राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करने और उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उनका काफिला विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपकेंद्र मितौली के गांव रामनगर पहुंचा। वहां पर आयोजित राजस्व वसूली शिविर का औचक निरीक्षण बिजली बिल बकाए पर काटे गए कनेक्शनों की पड़ताल की।