फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MDM did not distribute in schools

अध्यापक डकार गए बच्चों का एमडीएम

Tue, 01 Mar 2016 07:25 PM IST
केके मौर्या /निघासन।
केके मौर्या /निघासन। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
MDM did not distribute in schools
ब्लाक क्षेत्र के रकेहटी ग्राम पंचायत के छह विद्यालयों का एमडीएम अध्यापक डकार गए। मामले की शिकायत जब ग्रामीणों ने एसडीएम लव कुमार से की तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी। जांच में कोलापुरवा के दो विद्यालयों में तो स्टाक सही मिला जबकि छह विद्यालयों में एमडीएम का स्टाक नदारद था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रकेहटी के उपग्राम कोलापुरवा, सुक्खन पुरवा, झोलहू पुरवा, धवई पुरवा, रकेहटी समेत आठ प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में तीसरे माह खाद्यान का उठान होता है। ग्राम पंचायत रकेहटी के प्रधान ज्वाला गुप्ता और ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र एसडीएम को दिया। पत्र में लिखा था कि बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखाकर एमडीएम का उठान कराया जाता हैं। आरोप था कि एमडीएम उठान का कोई लेखा जोखा नहीं है और न ही स्टाक में खाद्यान्न बचा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच नायब तहसीलदार रामनरायन और सप्लाई इंस्पेक्टर पवन कुमार सुधाकर को सौंपी। जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। कोलापुरवा प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाद्यान्न का स्टाक और रजिस्टर सही मिले जबकि अन्य छह स्कूलों में कोई स्टाक नहीं मिला। जांच टीम ने अपनी जांच से एसडीएम को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तीसरे माह होता है खाद्यान्न का उठान
संबंधित अध्यापक हर तीसरे माह कोटेदार से एमडीएम के लिए खाद्यान्न का उठान करते हैं। इस दौरान उनके पास अगले उठान तक स्टाक गोदाम में होना चाहिए। स्टाक और स्टाक रजिस्टर मेंटेन करने की जिम्मेदारी अध्यापक की होती है।

रकेहटी के विद्यालयों को एमडीएम के लिए मिलता है ये खाद्यान
रकेहटी ग्राम पंचायत के पांच प्राथमिक विद्यालयों में 2.22 क्विंटल गेंहू तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन माह में 96 किलो गेहूं का उठान किया जाता है। इसके अलावा 4.47 क्विंटल प्राथमिक तथा तथा 2.46 क्विंटल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाद्यान का उठान किया जाता है।

आरोपों को निराधार बताया
इस मामले में जब संबंधित अध्यापकों और अध्यापिकाओं से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन लोगों को राजनीति के चलते फंसाया जा रहा है।


जांच में कोलापुरवा को छोड़कर अन्य विद्यालयों में एमडीएम का स्टाक नहीं मिला है। यह एमडीएम कहां गया इसका जवाब किसी भी अध्यापक के पास नहीं है। प्रकरण की पूरी जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
-रामनरायन, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed