फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MCH Wing: Electricity supply became trouble for patients

एमसीएच विंग : मरीजों के लिए मुसीबत बनी विद्युत आपूर्ति

Wed, 08 Jun 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
MCH Wing: Electricity supply became trouble for patients
फर्श पर लेटकर बिजली आने का इंतजार करती मरीज ताहिरा।
बिजली न होने के कारण जांच के लिए आए मरीज मायूस लौटे
विज्ञापन

ओयल। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी एमसीएच विंग में स्वास्थ्य सेेवाएं बेपटरी हैं। मंगलवार को काफी देर तक बिजली न आने के कारण कई मरीज बिना जांच कराए ही घर लौट गए।
शासन से लेकर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी भले ही मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहे हों, लेकिन जिला अस्पताल से लेकर एमसीएच विंग तक में मरीज परेशान हो रहे हैं। न तो मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही और न ही जांच की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पत्नी ताहिरा को दिखाने के लिए ईसानगर निवासी मकबूल एमसीएच पहुंचे। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा, लेकिन अल्ट्रासाउंड रूम पहुुंचते ही अचानक बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली न आने और परेेशानी बढ़ने पर ताहिरा वहीं फर्श पर ही लेट गईं। इसी तरह मोतीपुर गांव निवासी कंचन मौर्या भी अल्ट्रासाउंड नहीं करा सकीं। वहीं बिजली चले जाने पर डॉक्टर से लेकर मरीज तक भीषण गर्मी में परेशान होते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र ओयल के जेई दिवाकर ने बताया कि एमसीएच विंग को 24 घंटे विद्युत सप्लाई का अभी कोई आदेश नहीं मिला है। निर्देश मिलते ही निर्बाध आपूर्ति मिलने लगेगी।
अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए लिखा-पढ़ी की गई है, जिससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। आदेश आते ही 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलने लगेगी।
- डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस, एमसीएच विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed