{"_id":"68efe0906066a7f3d7091817","slug":"material-of-chief-ministers-mass-marriage-scheme-fails-scrutiny-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158461-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सामग्री जांच में खरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सामग्री जांच में खरी नहीं
Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह में वर-वधू को दिए जाने वाले सामग्री के सैंपलों की जांच की गई।
कुकर, वाटर कूलर, पंखा सहित कई सामग्री जांच में खरी नहीं उतरी। सीडीओ ने सामग्री को बदलने निर्देश दिए। बोले कि अच्छी कंपनी की सामग्री ही मान्य होगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बाद 896 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को विकास भवन में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए कमेटी बैठी। कमेटी में सीडीओ के अलावा वरिष्ठ कोषाधिकारी, समाज कल्याण, बीएसए, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। चयनित फर्म ने कमेटी के समक्ष वर-वधु को दिए जाने वाले उपहार रखे।
अफसरों ने कुकर, वाटर कूलर, पंखा सहित कई सामग्री को रिजेक्ट कर दिए और सबसे अच्छी कंपनी के लाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि विवाह में दिए जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए।