{"_id":"65f49a5c95f4eaf29f019674","slug":"mars-teams-will-be-given-training-to-deal-with-disasters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116153-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंगल दलों को दिया जाएगा आपदा से निपटने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंगल दलों को दिया जाएगा आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित मंगल दलों को अब आपदा से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद के सभी 15 ब्लाकों के मंगल दलों को प्रशिक्षण दिया जाना है, लेकिन पहले चरण में मितौली ब्लॉक को चुना गया है। मंगल दलों को यह प्रशिक्षण लखनऊ में दिया जाना है।
जनपद में 2330 मंगल दल गठित हैं। इसमें 1165 पुरुष व 1165 महिला दल हैं। ये दल प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से गठित किए जाते हैं। दल में शामिल सदस्य लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते है। पौधारोपण के साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराते हैं। इन मंगल दलों को विभाग की ओर से खेल सामग्री दी जाती हैं, ताकि वह अपने-अपने गांव के युवाओं को खेल करा सके। मंगल दलों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए शासन ने इनको आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिए जाने की योजना तैयार की है।
जनपद के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र पांडेय को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब मंगल दलों को दिया जाना है। पहले चरण में मितौली ब्लॉक को चुना गया। हालांकि, अभी तिथि तय नहीं हो सकी।