फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman's body found hanging under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 16 Jul 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging under suspicious circumstances
नंन्दनी गुप्ता का फाइल फ़ोटो
मितौली। एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मायके वालों ने तीन महिलाओं समेत ससुराल के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ मितौली ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मितौली कस्बे के पश्चिम मोहल्ले के रहने वाले सानू गुप्ता की पत्नी नंदनी गुप्ता का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। परिवार वालों ने शव नीचे उतार कर पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। मृतका के भाई सचिन कुमार निवासी परसेड़िया थाना हैदराबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसने बहन नंदनी गुप्ता का विवाह 21 जून 2020 को मितौली निवासी स्व. हरिकिशोर गुप्ता के बेटे सानू गुप्ता के साथ किया था।
विज्ञापन

विवाह के कुछ महीने बाद पति सानू गुप्ता, सास देववती गुप्ता, देवर पीयूष गुप्ता, ननद संजना गुप्ता व प्राची गुप्ता दहेज में चार पहिया वाहन व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बहन के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि नंदनी ने फांसी लगा ली है। जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने पांच लोगों को नामजद करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की पक्ष ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।



घरेलू हिंसा का चल रहा था मुकदमा
मृतका के भाई सचिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया है कि उसकी बहन को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। 2021 में पिटाई के चलते उसकी उंगलियां फ्रैक्चर हो गईं थीं। न्यायालय में घरेलू हिंसा व दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया था, जो अब भी चल रहा है। आरोप यह भी है कि मृतका के भाई से मुकदमे में सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed