फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman murdered for dowry, six nominated including husband

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,पति सहित छह नामजद

Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, six nominated including husband
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरनाजाट में एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई ने पति, सास, ससुर समेत छह आरोपितों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के खुटार कोतवाली के ग्राम मैदाखेड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र गुड्डू लाल ने बताया कि उसने अपनी बहन प्रीति की शादी एक साल पहले पसगवां कोतवाली के ग्राम हरनाजाट निवासी सुनील पुत्र राजेन्द्र के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुराल पक्ष बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न कर पाने बहन को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

बीती 30 मई को प्रीति को मार दिया गया। प्रीति की मौत फंदे लगने से हुई है। यही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। घटना के तीन दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति सुनील, ससुर राजेन्द्र, सास, देवर महेन्द्र और सतीश, ननद अनीता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed