{"_id":"6a5d0a4d107c4c2ace0f32cd","slug":"married-three-years-ago-in-sheetlapur-now-woman-dies-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-180287-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शीतलापुर में तीन साल पहले हुई शादी अब संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शीतलापुर में तीन साल पहले हुई शादी अब संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज। गांव शीतलापुर निवासी अविनाश की पत्नी नीतू (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मझगईं के गांव धोबीपुरवा (छेदुई पतिया) निवासी मृतका के पिता रघुनंदन ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। सीओ विवेक कुमार तिवारी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
रघुनंदन ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले पुत्री नीतू का विवाह शीतलापुर निवासी अविनाश से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही नीतू परेशान रहने लगी थी। पूछने पर उसने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता के मुताबिक, ससुरालियों ने बेटी को मारा-पीटा और भूखा रखा। जानकारी मिलने पर वह नीतू को मायके ले आए थे।
रघुनंदन का आरोप है कि चार दिन पहले पति अविनाश जबरन नीतू को ससुराल ले गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो बेटी का शव देखकर चीख-पुकार मच गई। रघुनंदन ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
मायके पक्ष ने ससुरालियों को खरी-खोटी भी सुनाई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका का एक छोटा बेटा है। संवाद