फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married the kerosene Mix set fire death

विवाहिता ने मिट्टी का तेल  डालकर लगाई आग, मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Married the kerosene Mix set fire death
आग - फोटो : Demo Pic
धान की रोपाई करने गए थे पति और सास 
विज्ञापन

पति के 10 वर्षीय भाई ने खेत पहुंचकर दी घटना की जानकारी 

थाना सिंगाही के गांव अयोध्यापुरवा निवासी रामगोपाल की 22 वर्षीय पत्नी सुमन ने घर के अंदर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव अयोध्यापुरवा निवासी रामगोपाल कोरी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले कस्बा सिंगाही निवासी सुमन देवी के साथ हुई थी। शनिवार को वह खेत पर अपनी मां चुन्नी देवी के साथ धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर खाना खाने के बाद दूसरे खेत में रोपाई करने चला गया। इसी बीच घर में मौजूद पत्नी सुमन देवी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देख घर पर मौजूद छोटा भाई 10 वर्षीय राजू ने शोर मचाया। शोरशराबा होने पर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। भाई राजू ने खेत पर आकर रामगोपाल को घटना की जानकारी दी। जिस पर वह अपनी मां के साथ घर पहुंचा और गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी से कोई अनबन नहीं थी और न ही कोई विवाद हुआ था। 
विज्ञापन

 
घटना की जानकारी नहीं है और न ही विवाहिता के मरने की कोई सूचना पुलिस को मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। 
दिनेश यादव, एसओ सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed