फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married's body found hanging from noose, ruckus of maternal side

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष का हंगामा

Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging from noose, ruckus of maternal side
दुधवा पर्यटन परिसर की आवासीय कालोनी में मौजूद भीड़।
मृतका के मायके वालों ने चंदनचौकी रोड की जाम, पुलिस के समझाने पर माने
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में बनी आवासीय कॉलोनी में हुई घटना
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में बनी आवासीय कॉलोनी में एक विवाहिता का रविवार को फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन ने चंदनचौकी रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर 20 मिनट में जाम तो खोल दिया, लेकिन शाम तक तहरीर लिखने का सिलसिला जारी रहा। सूचना पर सीओ समेत अन्य पुलिस बल ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
शहर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी महेंद्र पुत्र श्रीकेशन दुधवा में वॉचर है। बताया गया कि महेंद्र की शादी लालपुर ढाका निवासी खेमकरन की 26 वर्षीय पुत्री पूजा के साथ करीब पांच माह पूर्व हुई थी। पूजा के परिजन ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को दुधवा पर्यटन परिसर की आवासीय कॉलोनी में बने महेंद्र के क्वार्टर पर पूजा का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ, जिसकी सूचना परिजन को मिली तो उन्होंने कॉलोनी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर चंदनचौकी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ संजय नाथ तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। उधर, परिजन ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मृतका के पति महेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मृतका के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed