{"_id":"03eaa6666cb458daa47e3fbcbd6b4ade","slug":"marriage-and-immediate-payment-to-farmers-for-disease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी और बीमारी के लिए किसानों को तत्काल भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी और बीमारी के लिए किसानों को तत्काल भुगतान
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र 2014-15 में गन्ना किसानों को बकाया मूल्य भुगतान के लिए एडीएम कार्यालय में एक विशेष काउंटर खोला गया हैै, जहां पर विशेष आवश्यकता पड़ने पर किसान भुगतान के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस काउंटर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक प्रार्थना पत्र जमा किए जाएंगे।
एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि गंभीर बीमारी होने या फिर पुत्र-पुत्री की शादी प्रकरण में तत्काल भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए गन्ना किसान को प्रार्थना पत्र के साथ शादी से संबंधित प्रमाणपत्र जैसे निमंत्रण कार्ड और बीमारी के संबंध में चिकित्सा का पर्चा अवश्य लाना होगा। कार्यालय परिसर में जिला गन्ना अधिकारी की ओर से काउंटर खोला गया है, जिस पर गन्ना कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तेज प्रताप श्रीवास्तव और कनिष्ठ लिपिक प्रेमचंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। इनके क्रमश: मोबाइल नंबर 9519883100 और 9839502548 हैं।