फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Market decorated for Dhanteras and Diwali

धनतेरस और दिवाली को लेकर सज गया बाजार

Sun, 31 Oct 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Dhanteras and Diwali
झालरों की खरीदारी करते लोग।
व्यापारियों को इस बार धनतेरस पर कारोबार 200 करोड़ के पार जाने की उम्मीद
विज्ञापन

सराफा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े एवं मोबाइल के कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार
लखीमपुर खीरी। धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर का बाजार गुलजार है। दीपोत्सव पर खपरैला और मेनरोड पर लगने वाला अस्थायी बाजार भी पूरी तरह से सज गया है। व्यापारियों को इस बार धनतेरस पर 200 करोड़ के पार कारोबार होने की उम्मीद है। यहां बता दें कि दिवाली पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े एवं मोबाइल कारोबार ने काफी तेजी पकड़ी हुई है।
दिवाली पर लोगों ने घर की साफ-सफाई और सजावट शुरू कर दी है। सभी लोग घर को खूबसूरत बनाने में लगे हैं। ऐसे में आर्टिफिशियल फूलों की झालर और बंधनवार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं शुभ दीपावली, शुभ धनतेरस एवं स्वस्तिक स्टीकर से लेकर झूमर, हेंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक मोमबत्ती आदि से दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


धनतेरस पर कारोबार होने का अनुमान
सराफा- 30 करोड़
कपड़ा- 25 करोड़
दो पहिया वाहन - 50 करोड़
चार पहिया- 60 करोड़
बर्तन- 10 करोड़
मोबाइल - 10 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक- 15 करोड़

रविवार का सराफा भाव सोने का भाव प्रति दस ग्राम
18 कैरेट- 45780
22 कैरेट- 47280
24 कैरेट- 49780

चांदी का भाव प्रति किलोग्राम- 67500
सिक्का= नया- 750, पुराना- 950

लाला काशीनाथ ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर विमलेश भदौरिया बताते हैं कि त्योहार पर आभूषणों से लेकर सोने, चांदी के सिक्कों की खरीदारी शुरू हो गई है। धनतेरस के दिन कुछ न कुछ अवश्य खरीदने की परंपरा है। इसलिए मंगलवार को जिले भर का सराफा कारोबार 30 करोड़ तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसारम इंटरप्राइजेज के देशदीपक अग्रवाल बताते है कि कोरोना के कारण सुस्त पड़े कारोबार को इस बार त्योहार पर अच्छी गति मिलने की उम्मीद है। धनतरेस के दिन जिले भर में दो पहिया वाहन कारोबार 50 तो वहीं चार पहिया वाहन का कारोबार 60 करोड़ तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed