फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many villagers got trapped in the trap of the katha vachak in lakhimpur kheri

UP: कथावाचक के जाल में फंसे कई ग्रामीण, नकदी-जेवर गंवाए, जमीन भी कर दी नाम, सच पता चला तो उड़े होश

Sat, 28 Jun 2025 07:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 07:15 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में भागवत कथा कहने आए जालसाज ने घरों में खजाना होने का झांसा देकर कई ग्रामीणों से ठगी कर ली। उनसे नकदी-जेवर ले लिए। दो किसानों से जमीन तक अपने नाम करा ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Many villagers got trapped in the trap of the katha vachak in lakhimpur kheri
कथित कथावाचक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव पिपरोला कुंवरपुर में भागवत कथा करने आए कथावाचक ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। उसने लोगों को घर में खजाना होने का झांसा दिया। किसी से नकदी-जेवर लिए तो किसी से जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि होली से पहले उनके गांव में कथावाचक अपने साथियों के साथ आया था। महिला के वेश में रहता था। लंबे-लंबे बाल थे। उसने गांव में भागवत कथा का आयोजन कराने के लिए कहा। इसके बाद गांव के ही कई लोगों ने मिलकर भागवत कथा कराई। जालसाज ने कथा वाचन किया। उसने यजमानों से कहा कि उनके घर में करोड़ों रुपयों का सोना दबा है। पूजा करानी पड़ेगी। जितना धन उसे दान में दोगे, उसका कई गुना सोना मिलेगा। मगर यह बात किसी को बताना मत।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'मैंने जहर पी लिया... बस चंद सांसें बची हैं', लापता युवक का वीडियो वायरल, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बातों में आकर गांव निवासी रामलाल ने छह लाख रुपये नकद, सोने का कंगन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक नकबेसर और मुंशी से दो लाख रुपये नकद, सोने का हार, एक सोने का कड़ा तथा रामलखन ने दो लाख बीस हजार रुपये और सोने की एक चेन दे दी। आरोपी ने एक बीघा जमीन और एक प्लॉट का बैनामा भी करा लिया।

किसान से नौ बीघा खेत का बैनामा कराया 
पड़ोसी गांव कमतरा की देवकी से एक लाख रुपये नकद और एक हार ले लिया। नौ बीघा खेत का बैनामा करा लिया। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी राजकमल से छह लाख रुपये नकद, सोने का एक हार और आठ सोने की चूड़ी आदि ले गया। 

ठग ने एक ग्रामीण के घर में एक संदूक में ईंट भरकर बंद कर दिया। निर्धारित समय के बाद संदूक खोलने के लिए कहा, लेकिन गृहस्वामी ने जब संदूक खोला तो उसको सोने की ईंट की जगह भट्ठे की ईंटें मिलीं। गृहस्वामी और उसके अन्य साथियों को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक ठग निकल चुके थे। आरोपी शाहजहांपुर के जलालाबाद का रहने वाला बताया गया। 

पीड़ितों ने बताया कि उन लोगों ने ब्याज पर रुपये लिए हैं। ठग का गांव के एक व्यक्ति के यहां आना-जाना रहा है। ठगी की एहसास होने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं मिला। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पसगवां कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर को पूरा मामला बताया। थाना प्रभारी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed