फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   many people opening fake accounts to pay out

दर्जनों लोगों के फर्जी खाते खोलकर निकाला भुगतान

Sat, 28 Mar 2015 05:29 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 28 Mar 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ राहत राशि घोटाला उजागर हुआ तो घपलेबाजी की पर्त दर पर्त उघड़ने लगी। जांच के दौरान एक और मामला सामने आया है जिसमें एक बाढ़ पीड़ित का राहत चेक दलालों के माध्यम से फर्जी खाता खुलवाकर उसका भुगतान कराया गया है। उधर, जालसाजों के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना दरोगा वीर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बजरंगगढ़ निवासी झब्बू का खेत लालपुर ग्राम पंचायत में था। वर्ष 2013-14 में आई बाढ़ के बाद लेखपाल ने सर्वे कर उसके नाम से करीब छह हजार रुपये का चेक बनाया था। इस चेक को मंझिलीपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से स्टेट बैंक में खाता खुलवाकर उसका भुगतान ले लिया। घोटाले की जांच पूरी न होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल और युवा एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि दोषी लेखपालों को सजा न मिली तो उनके हौसले और बढ़ जाएंगे। उन्होंने नेशनल बैंकों में इस तरह के फर्जीवाड़े पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे तो लोगों का बैंकों से विश्वास ही उठ जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने बीते बुधवार को जालसाजों के खिलाफ सरकारी धन का गमन और धोखधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना एसओ आरके यादव ने दरोगा वीर सिंह को सौंपी है। दरोगा के छुट्टी पर चले जाने के कारण न विवेचना शुरू हुई है और न ही आरोपियों के घर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की यह भी लापरवाही हुई उजागर
भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलने के बाद भेजे जाने वाले धन्यवाद पत्र को देखने और उसमें पड़े कोड को देखने के बाद ही बैंक खाते से भुगतान करने का प्रावधान है, लेकिन बिना धन्यवाद पत्र देखे ही भुगतान देना बैंक की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
शाखा प्रबंधक की मुख्यमंत्री से शिकायत
फर्जी खाते में खातेदार की शिनाख्त करने के आरोप में जिस जितेंद्र के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसने बैंक मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी गर्दन बचाने के लिए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाता शिनाख्त करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर, फोटो और खाता नंबर मिलान न करने से कर्मचारियों की लापरवाही और मिलीभगत साफ झलक रही है। उसने भारतीय स्टेट बैंक के हेड आफिस और मुख्यमंत्री से शाखा प्रबंधक की शिकायत की है।

एसओ आरके यादव ने बताया कि विवेचनाधिकारी के अवकाश पर जाने के कारण विवेचना में देरी हो रही है। उनके आने के बाद मामले की जांच कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed