{"_id":"59aeb17c4f1c1ba3078b4669","slug":"many-of-the-city-s-neighborhoods-black-out-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई मोहल्ले में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई मोहल्ले में रहा ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती उपकेंद्र की इनकमिंग यूनिट में रात दो बजे हुआ ब्लास्ट
डीआईओएस कार्यालय के सामने एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर जले
मोहल्ला नईबस्ती स्थित उपकेंद्र की इनकमिंग यूनिट में सोमवार रात करीब दो बजे अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। इससे पहले शाम को डीआईओएस कार्यालय के सामने एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जले जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ बाइक सवार भागने की हड़बड़ाहट में गिर गए।
नई बस्ती उपकेंद्र काफी समय से तकनीकी खामियों से जूझ रहा है जिससे आए-दिन होने वाली गड़बड़ियों से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित होती है। जबकि प्रदेश सरकार ने शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही कम नहीं हो रही है जिससे शहरवासियों को अघोषित कटौती और तकनीकी खामियों के चलते बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। सोमवार की रात करीब दो बजे इनकमिंग यूनिट में अचानक हुए धमाके से आसपास के लोगों की नींद खुल गई तो वहीं बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। गड़बड़ी को देख कर्मचारियों के पसीने छूट गए और मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान मोहल्ला शहपुरा कोठी, नौरंगाबाद, जोड़ी बंगला, आफिसर कालोनी, आवास विकास, महाराजनगर आदि मोहल्ले प्रभावित हुए। एसडीओ हरिओम ने बताया कि मेल-फीमेल कंटेंट में हुई तकनीकी खराबी से इनकमिंग यूनिट में ब्लास्ट हुआ था, जिसे कुछ घंटे बाद सही कर लिया गया।