फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many main roads and connecting roads are in bad condition, trouble increases in rain

Lakhimpur Kheri News: कई मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग बदहाल, बारिश में बढ़ी मुसीबत

Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Many main roads and connecting roads are in bad condition, trouble increases in rain
मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
मितौली। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हो गईं हैं। तहसील मुख्यालय से खंजननगर व जमुनहिया को जाने वाली सड़क, लखीमपुर-मोहम्मदी से सम्पर्क मार्ग मड़रिया जाने वाली सड़क, वहीं कस्ता सीतापुर मार्ग से मोहम्मदपुर नगरा जाने वाली सड़क काफी लंबे समय से खस्ताहाल है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से राहगीरों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण न होने से एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। करीब दो दर्जन गांव के लोग परेशानी उठा रहे है। ग्रामीण लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


मितौली से जमुनहिया पुल तक करीब आठ किलोमीटर मार्ग जर्जर

मितौली बड़ी नहर पुल से ख़ंजननगर तक व ख़ंजननगर से जमुनहिया पुल तक करीब आठ किलोमीटर की यह सड़क वर्षों से खस्ताहाल है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण इनका हाल और बुरा हो गया है। धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने ग्रामीणों की सहूलियत के लिए इस सड़क के निर्माण के लिए काफी प्रयास किए, बाद में पता चला कि यह सड़क मंडी परिषद की जद में आती है, इसके निर्माण में तभी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर इस सड़क को 17 जून 2023 को लोक निर्माण विभाग में परिवर्तित करवाने का आदेश जारी कराया। 29 जनवरी 2024 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय सीतापुर से टेंडर की विज्ञप्ति जारी हुई, टेंडर हुआ, लेकिन किसी तकनीकी समस्या के कारण इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

तहसील व ब्लाॅक मुख्यालय से यह सड़क धनीपुर, छेदीपुर, ख़ंजननगर, अगनेपुरवा, झाला, आदर्शनगर, गहिया, रतहरा, बांसताली, पियरा जमुनहिया, अवधपुर सहित कई गांवों को जोड़ती है। जर्जर सड़क से लगभग 15 हज़ार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। आए दिन लोग गड्ढों की वजह से चोटिल हो जाते हैं। संवाद

वर्षों से खराब चला आ रहा है कस्ता-सीतापुर संपर्क मार्ग

वहीं कस्ता-सीतापुर संपर्क मार्ग से गढ़ी इब्राहिमपुर गांव को जाने वाला रास्ता वर्षों से खराब चला आ रहा है। इन दिनों बारिश में इन मार्गों की हालत और भी खराब हो चुकी है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से उनमें पानी भर गया है। इस मार्ग से मोहम्मदपुर नगरा, रमपुरवा, मुरईताजपुर, गढ़ी इब्राहिमपुर के ग्रामीण प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं।

बड़ी आबादी हो रही प्रभावित

तीसरी सड़क मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग से संपर्क मार्ग मड़रिया को जाने वाली सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क से जुड़े गांव की लगभग पांच हज़ार से अधिक की आबादी प्रभावित है। नगरा, मड़रिया, कुतुलपुर, ओदरहा भीखमपुर, बीरमपुर, झाला गांव के लोग अपनी रोजमर्रा की चीजें लेने भीखमपुर व सिकंदराबाद को इस मार्ग से होकर आते-जाते हैं।

--- लोगों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी---

इन मार्गों से होकर लोग रोजाना गुजरते हैं। स्कूल के बच्चों को बहुत परेशानी होती है। साइकिल चलाते समय बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से बच्चे गिरते हैं और उनको चोट लग जाती है। अगर मितौली अस्पताल दवा लेने भी कोई आना है इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा होता है। - सतीश पाल, शिक्षक ख़ंजननगर



प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरना होता है, अगर किसी बीमार को बाइक पर बैठाकर निकलो तो वह और बीमार हो जाता। खस्ताहाल सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों को इस ध्यान देना चाहिए। आखिर इतने वर्षों से यह सड़कें क्यों नहीं बन रहीं हैंं। - अंबरीश कुमार शुक्ला, मोहम्मदपुर नगरा


भीखमपुर में दुकान है, प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरना होता है। आजकल बारिश में यह सड़कें किसी मुसीबत से कम नहीं हैं। जब चुनाव आता है तो सड़क बनवाने का वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव बाद सब भूल जाते हैं। काफी दिन से इस सड़क को सही कराने की मांग की जा रही। - राधेश्याम वर्मा, निवासी नगरा

मितौली से खंजननगर व जमुनाहिया तक जाने वाली सड़क का एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति होने पर कार्य शुरू होगा। मोहम्मदपुर गढ़ी इब्राहिमपुर जाने वाली सड़क प्रस्तावित है। जल्द ही आगे का कार्य शुरू होगा। रही बात मड़रिया वाली सड़क की, जल्द ही उसका भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। - तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लखीमपुर


तीनों मार्ग प्रस्तावित हैं। संबंधित विभाग को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।- अमित कुमार परिहार, बीडीओ मितौली

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

मितौली मुख्यालय से खंजननगर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed