फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many health checkups at the district hospital stalled due to the lack of digital water

Lakhimpur Kheri News: डिजिटल वाटर की कमी से जिला अस्पताल में कई स्वास्थ्य जांचें ठप

Fri, 29 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Many health checkups at the district hospital stalled due to the lack of digital water
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के सामने लगी लाइन। संवाद
लखीमपुर/ओयल। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में डिजिटल वाटर की कमी के कारण शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांचें प्रभावित हो गईं। टीएसएच, यूरिक एसिड, एलएफटी, केएफटी, बी12, डी3 और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें न होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। दूरदराज से आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें 200 से 250 मरीजों को विभिन्न जांचें कराने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार को पैथोलॉजी में जांच के लिए पहुंचे मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर डिजिटल वाटर (केमिकल) की कमी बताकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि संबंधित जांचें शुक्रवार को नहीं हो पाएंगी। सोमवार या मंगलवार को आना होगा। हालांकि, कुछ मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर रिपोर्ट तीन से चार दिन बाद देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

डॉक्टर ने टी3, टी4 और टीएसएच जांच लिखी थीं। टी3 और टी4 जांच के लिए सैंपल ले लिया गया, लेकिन टीएसएच जांच तीन-चार दिन बाद कराने के लिए कहा गया।
-अमित त्रिवेदी, मरीज, जाम मुबारकपुर
---------

एड़ियों में काफी दर्द है। डॉक्टर ने दवा के साथ जांचें लिखी हैं। लैब में बताया गया कि जांचें तीन-चार दिन बाद हो पाएंगी। कारण पूछने पर ब्लड सैंपल ले लिया गया।
- राजेश कुमार, मरीज, रुद्रपुर कला
------------
कई निधियों के बावजूद जरूरी सामग्री का संकट
जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से मरीजों को लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों एक्स-रे प्लेट, शुगर स्ट्रिप और अब लैब में डिजिटल वाटर की कमी की समस्या सामने आ चुकी है। दूरदराज क्षेत्रों से सस्ते इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में रोगी कल्याण निधि, आयुष्मान भारत सहित कई ऐसी निधियां हैं, जिनका उपयोग डिजिटल वाटर जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद में किया जा सकता है।

------------
पैथोलॉजी में कुछ जांचें प्रभावित हैं। हालांकि अन्य जरूरी जांचें हो रही हैं। डिजिटल वाटर की खरीद के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से बात की जा चुकी है। सोमवार तक इसकी आपूर्ति हो जाएगी। रोगी कल्याण सहित अन्य निधियों से अस्पताल में एसी और दरवाजों का कार्य कराया गया है।
-डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के सामने लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के सामने लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के सामने लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के सामने लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed