{"_id":"66104a97f4b58e2e960c58ed","slug":"many-buses-do-not-come-to-roadways-bus-stops-passengers-upset-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117350-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस स्टॉप पर नहीं आती हैं कई बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस स्टॉप पर नहीं आती हैं कई बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाफ पर खड़ी बस- संवाद
लखीमपुर खीरी। रोडवेज चालक, परिचालकों की मनमानी यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही है। गोला, पीलीभीत सहित अन्य डिपो की कई रोडवेज बसें बाइपास से ही निकल जाती हैं, लखीमपुर डिपो पर नहीं आती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गोला, सीतापुर, लखनऊ डिपो से चलने वाली सभी बसों को लखीमपुर रोडवेज बस स्टैंड पर आना चाहिए, लेकिन कई बसें बाइपास से निकल जाती हैं। इसको लेकर कई बार यात्रियों में कहासुनी भी होती है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। परिवहन निगम के निर्देशों को दरकिनार कर अनुबंधित बस के चालक-परिचालक मनमर्जी से बस संचालन करते हैं।
पीलीभीत डिपो की कई बसें गोला, लखीमपुर होते हुए लखनऊ जाती हैं। गोंडा, बलरामपुर, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि दर्जनों डिपो की दिल्ली रूपईडीहा के बीच लखीमपुर होकर चलती हैं। इसमें अधिकांश बस डिपो तक नहीं आतीं। दिन हो या रात चालक-परिचालक यात्रियों को एलआरपी व राजापुर में उतार देते हैं। ऐसे में यात्रियों को बस अड्डे से लेकर शहर में आने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय परिवार के साथ आने वालों को होती हैं। देर रात में प्राइवेट वाहन न मिलने से लोगों को घरवालों को बुलाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई भी सुध नहीं ली।
-- -- -- -- -- -
गोला की कई बसें डिपो तक नहीं आती है, इस संबंध में गोला एआरएम गोला को पत्र लिखा जा चुका है। अन्य डिपो को भी पत्र लिखा जाएगा। -मुकेश मेहरोत्रा एआरएम