{"_id":"6844770a072e10a35b010e12","slug":"manikapur-defeated-the-team-of-moodabujurg-by-two-wickets-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147685-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मनिकापुर ने मूड़ाबुजुर्ग की टीम को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मनिकापुर ने मूड़ाबुजुर्ग की टीम को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
फरधान। नाइट क्रिकेट टूर्मामेंट में शुक्रवार को मनिकापुर की टीम ने जिम्मेदार पारी खेलते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया।
गांव के खेल मैदान में मनिकापुर और मूड़ाबुजुर्ग की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मनिकापुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। मूड़ाबुजुर्ग की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 81 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान लवकुश ने 23 रन बनाए और पंकज ने चार और हनी ने एक विकेट झटका।
जवाब में जिम्मेदार पारी खेलते हुए मनिकापुर की टीम ने 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसमें विजय ने सर्वाधिक 25 और हनी ने 15 रनों की पारी खेली। दूसरी टीम से लालू व दिलीप ने दो-दो विकेट झटके। हनी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक रिंकू वर्मा, मनजीत कुमार समेत अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संवाद