{"_id":"6889132023ad87b3ff039b99","slug":"mangalsutra-snatched-in-frog-temple-crowd-caught-the-accused-woman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151923-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेढक मंदिर में छीना मंगलसूत्र, भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेढक मंदिर में छीना मंगलसूत्र, भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़ा
Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र की ओयल चौकी स्थित मेढक मंदिर पर आई एक महिला ने मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला से पूछताछ की तो वह शराब के अवैध धंधे में लिप्त निकली। पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत उसका चालान भेज दिया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
सोमवार को थाना लहरपुर के कस्बा केसरीगंज निवासी सरिता मिश्रा अपने मायके ओयल के मोहल्ला खागी आई थीं। वे सोमवार को स्थानीय मेढक मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। आरोप है कि वहां पर भीड़ का फायदा उठाकर नीमगांव के गांव मानपुर निवासी गीता ने उसका मंगलसूत्र नोच लिया। मंगलसूत्र टूटते ही सरिता ने शोर मचाया तो वालंटियर दौड़ पड़े। इस दौरान भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़कर मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज पटेल राठी को सौंप दिया।
बताया जाता है कि पुलिस ने जब महिला की तलाशी कराई तो उसके पास से मंगलसूत्र नहीं मिला। पूछताछ में महिला शराब का अवैध धंधा करने वाली निकली। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद की। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि महिला के पास से मंगलसूत्र की बरामदगी नहीं हुई थी। साथ ही पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान महिला के अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद उसके पास से शराब भी बरामद हुई। आरोपी महिला का चालान किया गया है।