फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mangal Geet resonates on Lord Krishna's Chhathi

Lakhimpur Kheri News: भगवान कृष्ण की छठी पर गूंजे मंगल गीत

Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mangal Geet resonates on Lord Krishna's Chhathi
बांकेगंज मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद।
लखीमपुर खीरी। जिलेभर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। मंदिरों में अभिषेक, पूजन-आरती और भंडारे हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुड़िया महंत मंदिर में भगवान बालकृष्ण का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन और आरती हुई। इसके बाद भंडारा हुआ। एसडीएम सदर चालुवराजु आर, तहसीलदार मुकेश कुमार वर्मा, आचार्य संजय मिश्रा, बृजेश पांडेय, पुजारी आचार्य पंकज कृष्ण शास्त्री और विनायक टंडन समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी परिसर में भी भंडारा हुआ। विद्यालय के प्रबंधक रघुवीर यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। इस मौके पर आरएसएस के प्रांत संघ चालक अवध प्रांत स्वर्ण सिंह कंबोज, आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख नीरज सिंह, भाजपा नेता आलोक मिश्रा, दीपक पुरी, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, कय्यूम खान, अंसार महलूद, अमित वर्मा समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में बांकेश्वर महादेव-राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। सेवादार सुधीर मिश्रा ने नटखट कान्हा को रंग-बिरंगे अंगवस्त्र धारण कराए। पंचामृत से स्नान के बाद भोग लगाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। रिचा अग्रवाल, स्वीटी गोयल, पिंकी अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बिट्टो देवी और अंबिका मिश्रा मौजूद रहीं।
पलियाकलां कस्बे में ग्राम पंचायत मटहिया बोझवा और बड़ा बरुआ में भी छठी महोत्सव की छटा देखने को मिली। बिजुआ कस्बे में मंगलवार देर रात दधिकांधो का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।

मोहम्मदी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर कस्बे के प्राचीन देवी स्थान मंदिर और शुक्लापुर में भंडारे हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बांकेगंज मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद।

बांकेगंज मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद।

बांकेगंज मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद।

बांकेगंज मंदिर में भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed