फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mandi

मंडी सहायक की इलाज के दौरान मौत, खांसी-बुखार की थी शिकायत

Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
mandi
लखीमपुर खीरी। मंडी समिति राजापुर के सहायक कर्मचारी 53 वर्षीय अच्छेलाल की सोमवार की रात को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उन्हें खांसी-बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जैसे ही इसकी खबर मंडी पहुंची, तो साथी कर्मचारियों में खलबली मच गई। इससे पहले कई आढ़तियों के संक्रमित होने के कारण मजदूरों ने मंडी आना छोड़ दिया, तो वहीं व्यापारियों ने गेहूं खरीद पांच मई 2021 तक के लिए बंद कर दी। इससे मंगलवार को आढ़तियों ने गेहूं खरीद नहीं की। हालांकि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है।
विज्ञापन

मंडी में कोरोना का खतरा कई दिन पहले से आढ़तियों व मजदूरों को डराने लगा था, जिससे पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं थीं। इसके बाद सोमवार को एक दिन के लिए मंडी खुली थी। इस दौरान कुछ आढ़तियों के संक्रमित होने के कारण फिर से मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया, जिससे 27 अप्रैल से पांच मई 2021 तक के लिए आढ़तियों ने खरीद बंद कर दी। इस बीच मंडी सहायक अच्छेलाल की तबीयत खराब होने लगी। बताते हैं कि मंडी सहायक ने 19 अप्रैल 2021 को हुए मतदान में ड्यूटी की थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर कुछ दिनों तक क्रय केंद्र पर ड्यूटी की, लेकिन शुक्रवार को ज्यादा तबीयत खराब हुई तो वह लखनऊ स्थित अपने घर चले गए। हालांकि मंडी सहायक ने अपनी कोरोना जांच नहीं कराई थी, लेकिन घर पर तबीयत खराब होने पर परिजन ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की रात को मंडी सहायक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

-
मंडी सहायक अच्छेलाल ने 19 अप्रैल को मतदान में ड्यूटी की थी, जिसके बाद मंडी में काम किया। इस दौरान खांसी-बुखार की शिकायत हुई, तो वह शुक्रवार को लखनऊ स्थित घर गया था। वहां तबीयत खराब होने पर मंडी सहायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की रात में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मृतक के परिजन ने फोन से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधांशु कुमार, सचिव, मंडी समिति राजापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed