{"_id":"2f16bc1d5415c18c617e1d185d1c1750","slug":"manage-to-get-on-the-back-foot-workers-returned-to-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर मिल प्रबंधन काम पर लौटे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर मिल प्रबंधन काम पर लौटे श्रमिक
महेवागंज
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त ने चीनी मिल जाकर धरने पर बैठे श्रमिकों से तथा मिल प्रबंधन से बात कर दोनों में समझौता करा दिया। इसके बाद श्रमिक काम पर लौट गए हैं।
खंभारखेड़ा चीनी मिल के सीजनल श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सोमवार को धरने पर बैठ गए थे। इससे मिल के मेंटिनेंस का काम प्रभावित हो रहा था। कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन पर बेवजह ट्रांसफर करने, समय पर वेतन न देने, धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। श्रमिकों के प्रदर्शन की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर सहायक श्रमायुक्त प्रशांतकुमार पांडे अपनी टीम के साथ मंगलवार को मिल पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। बताते हैं श्रमायुक्त ने मिल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए श्रमिक का ट्रांसफर रोकने और पिछले तीन माह के वेतन का स्टेटमेंट देने समेत कई विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की प्रति भी तैयार की गई।
असिस्टेंट लेवर कमिश्नर प्रशांत कुमार पांडे ने बताया कि बेवजह कर्मचारियों को परेशान न करने के लिए चेतावनी दी गई है। साथ ही वेतन और कर्मचारी की ट्रांसफर प्रक्रिया दो दिन पहले विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।