फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man reached the police station after killing his two-year-old nephew in Lakhimpur Kheri

चाचा बना जल्लाद: लखीमपुर खीरी में दो साल के भतीजे की निर्मम हत्या, खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा आरोपी

Mon, 30 Dec 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। एक युवक ने अपने मासूम भतीजे को बेरहमी से मार डाला। भाभी से झगड़ने के बाद उसे बांके से काट डाला। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन
man reached the police station after killing his two-year-old nephew in Lakhimpur Kheri
गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो साल के बच्चे की बांके से प्रहार करके उसके चाचा ने हत्या कर दी। हत्यारोपी चाचा घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचा। आरोपी के हाथ में खून से सना बांका देखकर थाने के पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी अपनी भाभी के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध पर मासूम भतीजे की हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी नशे में धुत था। 

विज्ञापन


निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सोमवार सुबह शराब पी और नशे में धुत होकर घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने अपनी भाभी से अभद्रता की। भाभी ने उसकी हरकत का विरोध किया। इसी दौरान युवक अपने दो वर्षीय भतीजे को बिस्किट दिलाने के बहाने घर से लेकर चला गया। बताया जाता है कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर नहरिया के समीप उसने मासूम भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल 
हत्या करने के बाद आरोपी खून से सना बांका लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मासूम बेटे की हत्या की खबर मिलने के बाद उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिल गई है। आरोपी हिरासत में है। मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed