फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man misdeeds three-year-old girl in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, हालत गंभीर में लखनऊ रेफर; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 05:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। गांव के ही युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
man misdeeds three-year-old girl in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में एक बेटी की बारात आई थी। लोग बरात की खातिरदारी में लगे हुए थे। जिस लड़की की बारात आई थी, उसकी करीब तीन साल की भतीजी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति मासूम बच्ची को गोद में उठाकर मौके से लापता हो गया। कुछ देर बाद घर पर बच्ची के न होने की भनक लगते ही परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बरात में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बच्ची के कपड़ों में लगा था खून 
करीब दो घंटे बाद घर से करीब 300 मीटर दूर गांव का ही 36 वर्षीय श्यामपाल उर्फ पालू बच्ची को लाते दिख गया। लोगों ने उससे जानकारी की। इसी बीच कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर मां को अनहोनी की आशंका हुई और कपड़ों में खून लगा दिखाई दिया। बच्ची बेसुध हो गई। परिजनों घटना की सूचना भीखमपुर चौकी पुलिस को दी। गांव पहुंचकर पुलिस, आरोपी श्यामपाल को लेकर थाने पहुंची। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का पिता बाहर काम करता है, जो अपनी बहन की शादी में नहीं आया पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मिट्टी में मिला आरिफ का रसूख... शोरूम और 16 दुकानें ध्वस्त; बरेली में तौकीर के करीबी पर बड़ी कार्रवाई

एसओ रविंद्र सोनकर ने बताया कि रात करीब एक बजे घटना की सूचना मिली थी। बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पॉक्सो, एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि पीड़िता को सीएचसी से जिला महिला अस्पताल भेजा गया थी। उसे इंजरी है। गंभीर हालत होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed