फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man killed brother-in-law by hitting him with sharp weapon in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: जाबिर हत्याकांड का खुलासा, साले ने बांके से प्रहार कर की थी बहनोई की हत्या

Sun, 02 Apr 2023 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 02:42 PM IST
सार

हिदायतनगर मोहल्ले में 31 मार्च को जाबिर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। जाबिर का कातिल रिश्ते का साला निकला। 

विज्ञापन
man killed brother-in-law by hitting him with sharp weapon in lakhimpur kheri
पुलिस ने जाबिर हत्याकांड में खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर के हिदायतनगर मोहल्ले में 31 मार्च को हुई जाबिर की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जाबिर के साले ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी रौनक अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी सीतापुर के गांव पसुरा का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बांका बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 31 मार्च को मोहल्ला हिदायतनगर में जाबिर शाह की हत्या की घटना के संबंध में धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, ह्यूमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी सहायता के आधार पर घटना में संलिप्त मृतक के साले रौनक अली को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि जाबिर उसका रिश्ते में बहनोई था। जाबिर के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसी बात से नाराज रौनक अली ने बांके से प्रहार कर जाबिर की हत्या कर दी। बांका प्लॉट में फेंककर भाग गया था। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed