{"_id":"6a1c701ae8cea7a62c0cbea0","slug":"man-injured-in-rs-600-dispute-dies-during-treatment-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176453-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 600 रुपये के विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 600 रुपये के विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Sun, 31 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
महेवगंज/फूलबेहड़। शारदा नगर क्षेत्र के दुबैला गांव में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में घायल वजीहुद्दीन (52) की लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ सिटी विवेक तिवारी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गांव दुबैला निवासी नसीम और वजीहुद्दीन के बीच 600 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। 29 मई को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हो गए। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुई मारपीट में वजीहुद्दीन, उनकी पत्नी सलीमा, भाई किसमुद्दीन, पुत्र सफीक और भतीजा साजिद घायल हो गए थे।
वजीहुद्दीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां 30 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव घर के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी विवेक तिवारी और शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई और आरोपी नसीम, लतीफ, हसीब व अतीक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।