फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man found on the road in suspicious condition dies during treatment in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 09 Sep 2021 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 10:23 PM IST
सार

मृतक के बहनोई कटरा सैदापुर जिला शाहजहांपुर निवासी नरेश ने बताया कि रतन गंगवार करीब कई वर्षों से गोला में रह रहा था। परिवार वालों ने हत्या का संदेह जाहिर करते हुए सदर कोतवाली लखीमपुर में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
man found on the road in suspicious condition dies during treatment in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार देर रात विकास चौराहे के पास रोड के किनारे तख्त पर नशे की हालत में पड़े युवक को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


एंबुलेंस चालक वेद प्रकाश ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे तबीयत खराब होने को लेकर कॉल की थी। जिसे गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में युवक ने अपना नाम 27 वर्षीय रतन गंगवार पुत्र रामेश्वर दयाल थरवरन गंज कटरा शाहजहांपुर दर्ज कराया। चिकित्सा अधिकारी शंकर दयाल गोस्वामी ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक के बहनोई कटरा सैदापुर जिला शाहजहांपुर निवासी नरेश ने बताया कि रतन गंगवार करीब कई वर्षों से गोला में रह रहा था। परिवार वालों ने हत्या का संदेह जाहिर करते हुए सदर कोतवाली लखीमपुर में तहरीर दे दी है। उधर, ड्राइवर ने बताया कि एक महिला सीएचसी आई और म्रतक की पत्नी होने का दावा किया। जिसके बाद वह एंबुलेंस में बैठकर जिला अस्पातल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed