{"_id":"69e5e26ee4863f6caf02958e","slug":"man-dead-body-found-hanging-at-in-laws-house-family-suspects-murder-in-lakhimpur-kheri-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 20 Apr 2026 01:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:53 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
युवक का शव देख रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में अपनी ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के कुशमौरी गांव निवासी सरवन कुमार (28 वर्ष) की इसी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में ससुराल थी। वह कुछ वर्षों से पत्नी बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा कि रविवार शाम खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह परिवार के लोग जागे तो रस्सी के फंदे से सरवन का शव लटका देख घर में चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही युवक के परिवार वाले उसकी ससुराल पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। फूलबेहड़ प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन