{"_id":"6a0fedab2db373e12903102c","slug":"man-beaten-to-death-in-kheri-police-station-area-of-lakhimpur-kheri-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: दामाद ने ससुर की पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: दामाद ने ससुर की पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, हुआ फरार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 22 May 2026 11:16 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 22 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दामाद ने ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी दामाद की तलाश में टीम में गठित की है। बताया जा रहा है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कस्बे के हनिया टोला निवासी गणेश 50 ने बेटी का विवाह कस्बे के ही मोहल्ला जिंसी में किया था। गणेश अपनी बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान देर रात किसी बात को लेकर गणेश का दामाद कमल से विवाद हो गया। इस दौरान उसने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के समय कमल नशे में धुत था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसओ निराला तिवारी, चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपित दामाद मौके से फरार है।
विज्ञापन