फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man arrested for stealing a bag full of money from a salon

Lakhimpur Kheri News: सैलून से रुपये भरा बैग चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing a bag full of money from a salon
निघासन। बेलरायां बाजार स्थित एक सैलून से मजदूर का रुपये से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बैग समेत 74,500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फरेंदा फार्म मजरा कड़िया निवासी अंशु ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी प्रिंस कुमार के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। शुक्रवार को दोनों घर लौटे थे। शनिवार सुबह बेलरायां बाजार के एक सैलून पर बाल कटवाने के दौरान उसने अपना बैग काउंटर पर रख दिया था। आरोप है कि इसी दौरान बैग चोरी हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चितिहा मोड़ के पास काले बैग के साथ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोजली निवासी चितिहा बताया। तलाशी में बैग और 74,500 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बैग चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed