Lakhimpur Kheri: बीवी को तीन बार दिया तलाक, दो बार कराया हलाला; शौहर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसका निकाह हुआ था। इस दौरान शौहर ने उसे तीन बार तीन तलाक देकर घर से निकाला। दो बार अपने बहनोई से हलाला करवाया था। मामले में शौहर समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में बीवी को तीन बार तलाक देने और दो बार हलाला कराने के आरोपी पति और बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पीड़ित महिला के 164 के बयान कराए गए। मामले में महिला के पति, सास समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले निघासन के एक गांव निवासी साहिद अली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। रुपये न देने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
दोनों बहनोई से करवाया था हलाला
पीड़िता ने बताया कि नाराज होकर पति ने कुछ वर्ष पहले उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में निघासन क्षेत्र के ही गांव निवासी बहनोई के साथ हलाला कराया। बाद में पति ने दोबारा निकाह कर लिया। वर्ष 2020 में पति ने उसे दोबारा तीन तलाक दिया और घर से भगा दिया। कुछ दिन बाद बातचीत हुई तो वापस बुलाया और छोटे बहनोई से हलाला करने को कहा। महिला का यह भी आरोप है कि उसके इनकार करने पर सास ने जबरन हलाला करा दिया था।
ये भी पढ़ें- एक माह बाद मिली लापता किशोरी: पुलिस ले गई अस्पताल तो बोली- जब कुछ गलत नहीं हुआ तो जांच क्यों कराएं
उसने बताया कि पति ने चार जुलाई को उसे फिर से तीन तलाक दे दिया है। इसके बाद महिला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति, सास व दोनों बहनोई पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पति व एक बहनोई से पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़िता को 164 के बयान को भेजा गया, बयान हो भी गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।