फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Man abducted in a mosque by some people forcing him to convert his religion

लखीमपुर खीरी: धर्मांतरण करवाने के लिए युवक को मस्जिद में बनाया बंधक, हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध

Sat, 30 Oct 2021 10:59 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 30 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

दामोदर अपने बेटे से मिलने के लिए मस्जिद गया तो उसने बताया कि सभी लोग उसको जबरन अपना धर्म स्वीकार कराने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने अपने पुत्र को छुड़ाने की बात कही तो उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।

विज्ञापन
Man abducted in a mosque by some people forcing him to convert his religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक को काम करने के बहाने दिल्ली ले जाकर जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को धर्मांतरण के लिए मोहम्मदी के एक मदरसे में बंधक बनाकर रखा था। मामला भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने पुलिस से तत्काल युवक को छुड़वाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक घंटे के अंदर युवक को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करा लिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम गरवापुर निवासी दामोदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र अनुज बरबर कस्बे में एक भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। करीब पांच माह पहले भट्ठे पर ही काम करने वाले मुहल्ला सरैया के राशिद और सहवान और 2 -3 अन्य लोग अपना धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहे थे। यह लोग अनुज को दिल्ली में काम कराने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता दामोदर ने बताया कि उसने अपने पुत्र से मोबाइल पर कई बार बात करने की कोशिश की और कई जगह तलाश भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 29 अक्तूबर को जब उसे पता चला कि उसके लड़के को नगर के एक मदरसे में जबरन धर्मांतरण करने के लिए दोनों लोग अपने अन्य साथियों के साथ बंधक बनाए हुए हैं। 

दामोदर अपने लड़के से मिलने के लिए वहां गया तो उसके लड़के ने बताया कि सभी लोग उसको जबरन अपना धर्म स्वीकार कराने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने अपने पुत्र को छुड़ाने की बात कही तो उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। यह बात उसने पुलिस और क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को बताई।

इस पर विधायक ने मामले की जानकारी एसपी को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मदरसे पर छापा मारकर युवक को मुक्त करा लिया। साथ ही वहां मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल युवक अपने घर पर है और काफी दहशत में है। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की है। 


एसपी खीरी विजय ढुल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को मौके पर भेजा गया था। युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed