फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani range found in the woods of the body of a female leopard

मैलानी रेंज के जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव

Wed, 29 Jul 2015 11:02 PM IST
मैलानी/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
मैलानी/बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mailani range found in the woods of the body of a female leopard
मैलानी रेंज के जंगल में बुधवार शाम को एक मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि तेंदुए की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई (बरेली) भेजा है। वनाधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पौने छह बजे मैलानी रेंज की गदनियां बीट में खुटार रोड पर मैलानी वन बैरियर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क से कुछ कदम दूरी पर जंगल में तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना पर रेंजर मैलानी डीएस यादव, डिप्टी रेंजर टीकाराम, वन दरोगा, माया प्रसाद आदि मौके पर पहुंचे । रेंजर ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है और उसकी आयु लगभग ढाई वर्ष के आसपास है। प्रथमदृष्टया उसके शरीर पर दाईं तरफ चोट के निशान दिखाई दिए। डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने मैलानी रेंज की गदनिया बीट में तेंदुए की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पहली नजर में तेंदुए की मौत सड़क हादसे में लग रही है ।
विज्ञापन

--
कई दिनों से देखा जा रहा था तेंदुआ
मैलानी रेंज की गदनियां बीट में पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा था। खुटार रोड से आने-जाने वाले कुछ लोगों ने इस बाबत जिक्र भी किया था। यह क्षेत्र मैलानी सेंक्चुरी से सटा हुआ है। वन कर्मियों के मुताबिक सेंक्चुरी से इस जंगल तक बाघ तथा तेंदुए की आवाजाही लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed