फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahashivratri will be celebrated in Shiv Yoga

शिवयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Sun, 27 Feb 2022 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri will be celebrated in Shiv Yoga
गोला गोकर्णनाथ का पौराणिक मंदिर।
सुख समृद्धि देने वाला और समस्त दुखों का नाश करने वाला है यह महापर्व
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि शिव योग में एक मार्च को मनाई जाएगी। इस दौरान छोटी काशी में कई कार्यक्रम भी होंगे।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव मित्र शास्त्री के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिव योग दिन में 10:39 बजे से प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा। शिव योग 02 मार्च को प्रात: 08:10 बजे तक रहेगा। इस दिन व्रत रखकर पारण दो मार्च को प्रात: 06:45 बजे करना होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पहले प्रहर की पूजा एक मार्च की शाम 6:21 मिनट से रात्रि 9:27 मिनट तक है। दूसरे प्रहर की पूजा एक मार्च की रात 9:27 बजे से 12: 33 मिनट तक होगी। तीसरे प्रहर की पूजा एक मार्च रात्रि 12:33 बजे से सुबह 3:39 मिनट तक की जा सकती है। चौथे प्रहर की पूजा दो मार्च की सुबह 3:39 मिनट से 6:45 मिनट तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला शिव मंदिर में होगा शिव पार्वती के विवाह का आयोजन
नगर के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का भव्य आयोजन सदियों से होता आ रहा है। दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रात के चारों पहर शिव भक्त भजन कीर्तन, नाचते, गाते, अबीर गुलाल उड़ाते हुए भगवान शिव का पूजन एवं शृृंगार करते हैं। नगर और सुदूर क्षेत्रों से शिव भक्त यहां महाशिवरात्रि पर जुटते हैं।

गोकर्ण तीर्थ पर होता है भव्य दीपयज्ञ
गोला को छोटी काशी कहा जाता है। जीत का एक विहंगम स्वरूप महाशिवरात्रि पर देखने को मिलता है। भव्य दीप यज्ञ में हजारों दीपों को गोकर्ण तीर्थ को सजाया जाता है। जिसकी शोभा देखते ही बनती है।


नीलकंठ मैदान में होता है भव्य पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक
पुराणों में महाशिवरात्रि पर होने वाले रुद्राभिषेक के विधान के लिए वर्ष 2012 में तत्कालीन एसडीएम आईएएस शंभू कुमार ने गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में महा रुद्राभिषेक की परंपरा शुरू की थी, जो निरंतर भव्य होती जा रही है। आयोजक पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री और अतुल अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी 151 पार्थिव शिवलिंग के साथ महा रुद्राभिषेक का आयोजन की योजना बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed