फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahashivratri: Sarvartha Siddhi Yoga will last for more than 12 hours

महाशिवरात्रि : 12 घंटे से अधिक समय तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Sarvartha Siddhi Yoga will last for more than 12 hours
धौरहरा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग 12 घंटे से अधिक समय तक प्रभावी रहेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, प्रातः 7:00 से सायं 7:48 बजे तक यह शुभ योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को अत्यंत मंगलकारी और फलदायी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस योग में किए गए जप, तप, दान-पुण्य, रुद्राभिषेक और पार्थिव शिव पूजन से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की अष्टयाम पूजा की जाती है। श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर रात्रि में चार प्रहर की पूजा करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवत कथा व्यास पंडित अर्पित मिश्र अंकित ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव-शक्ति का संयुक्त पूजन विशेष फलदायी होता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए रुद्राभिषेक से समस्त कष्ट दूर होते हैं और इच्छित फल की प्राप्ति होती है।

श्रीलीलानाथ और नारायणेश्वर में दिन भर होगा अभिषेक
कफारा स्थित श्रीलीलानाथ मंदिर तथा धौरहरा कस्बे के नारायणेश्वर महादेव और नागेश्वर नाथ मंदिर में दिन भर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम चलेगा। मंदिर समितियों के अनुसार प्रातः मंगला आरती के साथ पूजन प्रारंभ होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed