फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahashivratri festival celebrated all night in Chhoti Kashi

लखीमपुर खीरी: छोटी काशी में पूरी रात मनाया गया महाशिवरात्रि का महोत्सव

Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival celebrated all night in Chhoti Kashi
महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु
गोला गोकर्णनाथ। छोटीकाशी में महाशिवरात्रि के महाउत्सव पर धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बारात निकली। शिव मंदिर में पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र और शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का रात के चारों पहर शृंगार किया। भक्तों ने अबीर-गुलाल खेलकर महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि की अगुवाई में शाम 7.30 बजे भोलेनाथ की आरती के साथ शिव बारात ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। बैंड बाजा, वाहनों पर सजी झांकियों, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नगर वासियों का मन मोह लिया। बरात बाद, रात 11 बजे से 12 बजे तक दूध दही से शिवलिंग का लेपन किया गया। गन्ने का रस, शहद, दूध और गंगाजल सहित पंचामृत से स्नान।
विज्ञापन

रात 12 बजे से 1:00 बजे रात तक भगवान शिव का बेलपत्र, पुष्प, वस्त्र, चांदी के मुकुट से शृंगार हुआ। तीसरे पहर में एक बजे से 3:00 तक महाशिवरात्रि के महात्म्य की कथा सुनाई गई। चौथे पहर में रविवार की ब्रह्म मुहूर्त 3:00 से 4:00 बजे तक भगवान शिव की आरती, पूजन और शिव भक्तों ने भगवान शिव के साथ अबीर गुलाल की होली खेली। प्रसाद वितरण के साथ भक्तों के दर्शनार्थ शिव मंदिर के कपाट खुले रहे।

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर गोला में रूद्राभिषेक करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed