{"_id":"5804be4e4f1c1b716b702a63","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-the-procession-came-to-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामिल भव्य झांकियां रही शोभा यात्रा का आकर्षण
महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की सवारी के साथ सजी लव- कुश और सीता की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा ने वाल्मीकि मंदिर से निकलकर, मेला रोड, इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मेन रोड, पुरानी गल्ला मंडी, संकटादेवी पुलिस चौकी होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर में विश्राम लिया। शोभायात्रा से पहले सुबह से महर्षि वाल्मीकि की श्रंगार पूजा और आरती की गई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गाजे- बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
शोभायात्रा में जिला वाल्मीकि सेवा समिति के पदाधिकारी स्वामी दयाल, नवीन वाल्मीकि, चंदन लाल वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, रजनीश वाल्मीकि श्याम सिंह, श्याम किशोर बेचैन, जितेंद्र सिंह सुधीर वाल्मीकि, आजाद भारती, नन्हे लाल, मुन्ना लाल, नवनीत, राजू वाल्मीकि, गौरव वाली, सौरभ वाली, राकेश, दुर्गेश समेत सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने सुभाष पार्क में, श्रवण अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान पर आरती करने के बाद प्रसाद वितरण किया। उधर पंडितपुरवा वाल्मीकि बस्ती राजापुर से महर्षि जयंती पर पंडितपुरवा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने शाहपुरा कोठी चौराहे से विकास भवन से होते हुए फिर पंडित पुरवा के वाल्मीकि मंदिर में विश्राम लिया।
भजन संध्या में बही भक्ति की रसधार
गोला गोकर्णनाथ। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हुई भजन संध्या में कंचन एंड पार्टी लखनऊ के कलाकारों ने भक्ति की रसधार बहाई है।
सब्जी मंडी रोड स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर पर हुई भजन संध्या में कंचन एंड पार्टी लखनऊ के कलाकारों ने ‘आपकी कृपा से मेरा सब काम चल रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है। सत्यम शिवम सुंदरम, कभी राम बन के, कभी श्याम बनके, ओ सिरडी वाले सांई बाबा’ आदि भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, अरविंद पांडे, रजनीश गुप्ता, आलोक कुमार, संतोष कुमार, अमित, राजेंद्र कुमार, दिलीप, राजू ड्राइवर, सुधीर मधुकर, सीताराम, किशोर कुमार, ओपी भारती आदि मौजूद रहे।