{"_id":"5803c72a4f1c1b4a2c2906d7","slug":"maharishi-valmiki-came-down-on-the-procession-of-flower","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा पर बरसे फूल
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजीव झांकियों ने मोहा मन, आरती पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण
नगर में महर्षि बाल्मीकि के प्रकट दिवस पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई है। सड़कों पर निकली शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
महर्षि बाल्मीकि मंदिर, आश्रम द्वारा महर्षि बाल्मीकि प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया है। प्रकट दिवस पर मंदिर में सुबह सात बजे आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा किया गया। दोपहर से नगर की मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बैंडबाजों पर भजन संगीत के साथ लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। घोड़े की लगाम पकड़े लवकुश का स्वरूप धरे बच्चे पैदल चल रहे थे। पीछे वाहनों पर सजी भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी के पीछे वाहन पर रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, राजू ड्राइवर, सुधीर मधुकर, सीताराम, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, भोलाराम, विजेंद्र कुमार, ओपी भारती, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। नगर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा वाल्मीकि मंदिर सिकलापुर से प्रारंभ हुई और नगर में पीडी कालेज रोड़ रामलीला चौराहा, अस्पताल रोड़, बाजार गंज, पुत्तनी चौराहे से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर विश्राम लिया। शोभा यात्रा में सजी आकर्षक झांकियों को देखकर नगर की जनता पुष्प वर्षा कर रही थी। इसमें लवकुश, वाल्मीकि, दुर्गा देवी, काली देवी, गणेश जी, हनुमान जी की झांकी प्रमुख रहीं। शोभा यात्रा में आशा बैंड का भी खासा आकर्षण रहा। समापन वाल्मीकि जी के मंदिर पर हुआ। इसकी व्यवस्था में रामभरोसे बाबा, जितेंद्र, अनूप, राजू, हीरा, पवन, रामऔतार, श्रीकृष्ण, मनोज, वीरू, रामदास, मालिक राम, इन्दू सहित हजारों भक्तगण मौजूद रहे।
पलियाकलां। इलाके में बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। इसके तहत एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सजीव झांकियों का मंचन भी किया गया।
मोहल्ला रंगरेजान स्थित बाल्मीकि मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ पूजन अर्चन हुआ और फिर दोपहर में एक शोभायात्रा निकाली गई जो मंदिर से बाजार होते हुए शेर सिंह चौराहा, स्टेशन रोड, चौकी तिराहा, मालगोदाम रोड, नगर पालिका मार्ग हो कर वापस मंदिर पर समाप्त हो गई। यहां कार्यक्रम का समापन विधि विधान से किया गया। शोभायात्रा में सजी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इसमें बाल्मीकि समाज समेत तमाम गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन
मैलानी। बाल्मीकि जयंती के मौके पर यहां बाल्मीकि समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खाले कॉलोनी स्थित बाल्मीकि मंदिर से पूजन के बाद चलकर चमन चौराहा होते हुए गौतमनगर पहुंची। यहां पूर्व चेयरमैन कल्पना वाजपेई के पति नीरज वाजपेई की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। यहां से पलिया रोड, बाईपास, खुटार रोड, मेन मार्केट होते हुए वापस बाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शाम को मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में नंदलाल महाराज, महेंद्र बाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि, उदयभान सिंह, अमित कुमार, बबलू बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मीकि, अशोक कुुमार सहित अन्य तमाम लोग शामिल रहे।