{"_id":"57712e4c4f1c1b5f1879aff6","slug":"magic-truck-collision-upturned-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मैजिक पलटी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मैजिक पलटी, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो खमरिया।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
सीतापुर जिले के भदफर के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय मैजिक को साइड से टक्कर मार दी। जिससे मैजिक सवार थाना लहरपुर के गांव उमरिया कलां निवासी सरोज शुक्ला, उनकी पत्नी गौरी शुक्ला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सरोज शुक्ला की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
गांव उमरिया कलां निवासी गौरी शुक्ला ने बताया कि वह अपने मायके से पति सरोज शुक्ला के साथ मैजिक से ससुराल आ रहीं थी। मैजिक में गांव के ही शिवम शुक्ला समेत करीब 11 लोग सवार थे। भदफर के पास ट्रक ने मैजिक को ओवरटेक करते समय साइड से टक्कर मार दी, जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह, उसके पति और गांव केवलपुरवा निवासी जब्बार घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोंटे आईं हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने सरोज शुक्ला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।