फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Madhiya Ghat bridge may start before the scheduled time

Lakhimpur Kheri News: तय समय से पहले शुरू हो सकता है मढि़या घाट पुल

Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Madhiya Ghat bridge may start before the scheduled time
मैगलगंज के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद
मैगलगंज। मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहे पुल का निर्माण तय समय से पहले ही पूरा हो सकता है। बरसात खत्म होने के बाद कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वैसे तो इस पुल का काम सितंबर, 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन कार्यदायी संस्था के अफसर जनवरी, 2026 तक पुल शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अंतर्गत नवंबर, 2024 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। करीब 500 मीटर लंबा यह पुल 1497.81 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह पुल किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि बरसात में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता था, जिससे लोगों को नाव या लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है।
विज्ञापन

पुल बनने से हजारों ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी। हालांकि, निर्माण कार्य को पिछली बारिश के दौरान चार से पांच महीने तक रोकना पड़ा था, जिससे प्रोजेक्ट की गति प्रभावित हुई। अब कार्य दोबारा शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय-सीमा के भीतर पुल को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पुल के निर्माण से न केवल मढ़िया घाट, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

बरसात के दिनों में दूसरी ओर जाने के लिए नाव या कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। खेत भी दूर पड़ते हैं। पुल बनने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
- अजय गुप्ता


यह पुल हमारे इलाके की जीवनरेखा साबित होगा। व्यापार और शिक्षा के लिए अब आसानी से आना-जाना हो सकेगा। लोगों को बरसात में नदी पार करने का डर नहीं रहेगा।
- आलोक शुक्ला डब्बू
-----------------------
बारिश के बाद से काम शुरू हो गया है। बजट की कोई दिक्क़त नहीं है। निर्माण कार्य तेज चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर में ही कार्य समाप्त कर जनवरी से आम जनमानस के लिए पुल को खोल दिया जाए।

- धीरेश गौतम, जेई, राज्य सेतु निगम

मैगलगंज के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद

मैगलगंज के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद

मैगलगंज के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद

मैगलगंज के मढ़िया घाट पर गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed