फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Made friendship through Instagram, raped her on pretext of taking her for a stroll

Lakhimpur Kheri News: इंस्टाग्राम के जरिये की दोस्ती, घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म

Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Made friendship through Instagram, raped her on pretext of taking her for a stroll
महेवागंज/शारदानगर। सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के बाद घुमाने के बहाने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने चौबीस घंटे में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि खमरिया इलाके की एक युवती सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये लखीमपुर शहर के एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में बातें होने लगीं। बुधवार को युवक ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। बताया कि युवक अपने एक साथी के साथ महेवागंज पहुंचा। वहां युवती को बाइक पर बैठा लिया। घुमाने के बहाने शारदा नगर ले गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि युवक ने डैम किनारे झाड़ियों में उससे दुष्कर्म किया। उसका दोस्त निगरानी करता रहा। शाम को युवक महेवागंज में छोड़ कर भाग निकला। युवती ने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की। शारदा नगर पुलिस ने कोतवाली सदर के मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शारदा नगर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed