फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ma Vaishno court The preparations

मां वैष्णो दरबार की तैयारी पूरी

Mon, 12 Oct 2015 07:36 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Mon, 12 Oct 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ma Vaishno court The preparations
शारदीय नवरात्र पर नगर और क्षेत्र में सजाए जा रहे मां वैष्णो दरबार की तैयारी पूरी की जा चुकी है। साथ ही देवी मंदिरों को भी रंग बिरंगी-झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित पार्क में मनाए जा रहे 19वें मां दुर्गा पूजा समारोह की तैयारी सेवादारों ने पूरी कर ली है। कार्यक्रम आयोजक दीपू लाला ने बताया कि ऊंची नीची दुर्गम घुमावदार कई पहाड़ियों को बांस, बल्ली और पटरों की सहायता से बनाया गया है। पहाड़ियों के बाद में लक्ष्मण झूला, नीली झील, शिव मंदिर के बाद में गुफा के अंदर भक्तों को पिंडी दर्शन होंगे। पिंडी दर्शन के बाद मां वैष्णो दरबार में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय जी के दर्शन के बाद प्रसाद दिया जाएगा। दरबार में झरना आकर्षण का केंद्र रहेगा। झरना के ऊपर पर्वत मालाओं पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश की मूर्तियों को स्थापित की गई हैं। दरबार के निकास द्वार पर भैरव जी के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 11-15 बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ पं. संतोष दुबे मुख्य यजमान कृष्णानंद अवस्थी से पूजन अर्चन कराकर भक्तों के दर्शनार्थ दरबार को खोल देंगे। मिल क्लब स्कूल परिसर में 33वें श्री दुर्गा पूजा समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पीलीभीत के मूर्तिकार रंजीत सरकार ने देवी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आयोजन समिति के गोपीचंद तिवारी ने बताया कि 13 अक्तूबर को पं. रामदेव मिश्र शास्त्री मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराकर दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ कराएंगे।
विज्ञापन

दुर्गा जागरण आज
रजागंज। तहसील सदर क्षेत्र के गांव बक्खारी के गोपीदास नर्सरी विद्यालय के प्रांगण में दुर्गा जागरण रंगीला म्युजिकल ग्रुप शाहजहांपुर के कलाकारों द्बारा प्रस्तुत किया जाएगा। 13 अक्तूबर को भूमि पूजन के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। मां दुर्गा जागरण में कामेस कश्यप, राजाराम, विनोद, श्रवण अवस्थी, संदीप आदि ग्रामीण सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैठिया में लगेगा मां का दरबार
मूड़ा सवारान।
शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा पूजा के लिए ग्राम भैठिया में मां वैष्णो दरबार का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें ऊंची नीची पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। उधर माता रानी की भव्य मूर्तियों को कलाकार ने अंतिम रूप दे दिया है।

मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में कराए जा रहे दुर्गा पूजा समारोह में दुर्गम पहाड़ियां, झरना, गुफा आदि का निर्माण टाट, फट्ठे और बांस बल्ली से किया गया है। मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरदयाल वर्मा ने बताया कि भक्तों को दरबार में प्रवेश के लिए भव्य गेट तैयार किए गए हैं। मंगलवार को वेद मंत्रोच्चार के साथ मां के दरबार में पूजन अर्चन के बाद मां वैष्णो दरबार की यात्रा शुरू कर दी जाएगी। कार्यक्रम की कमान मनोज श्रीवास्तव, कामता प्रसाद कश्यप, जगदीश प्रसाद वर्मा, पिंटू शर्मा, सुशील मौर्य, कमलेश वर्मा, कमल बाम्बा, शुभम श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, पृथ्वीपाल, अभिषेक वर्मा, संजय कश्यप, रामकिशोर गुप्ता आदि को सौंपी गई है। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के लिए देवी मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
श्रीमद्भागवत कथा आज से
गोला गोकर्णनाथ।
अहमदनगर में श्रवण कुमार शुक्ला के यहां श्रीमद्भागवत कथा 13 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed