{"_id":"97405bf98e8788cebdb9b4861c8b22cd","slug":"lord-parshuram-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम जयंती पर हुए कई कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम जयंती पर हुए कई कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के मौके पर सौजन्या संस्था ने
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन
किया। इसमें सही उत्तर देने वाली प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार, सचिव अर्चना सिंह, उपाध्यक्ष इंदिरा बाजपेयी, सुनीता निगम और कोषाध्यक्ष डॉ. नीलम त्रिवेदी ने बालिकाओं को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से बताया। इसी के आधार पर सुनीता निगम ने बालिकाओं से सवाल पूछे और सही उत्तर देने पर संस्था पदाधिकारियों ने छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में डॉ. उमा कटियार ने कहा कि शौर्य, वीरता, विद्वता और शास्त्र ज्ञान के योगी भगवान परसुराम सात चिरंजीवियों में से एक हैं। कुकर्मी अनाचारियों के लिए उनका फरसा रक्त की धारा बहाता है तो सत्य निष्ठा और आचरण की पवित्रता उनके जीवन में शस्त्र की पावनता का संचालन करती है। निष्ठा और अनुशासन से युक्त परम आज्ञाकारी पुत्र थे। भगवान परशुराम अद्भुत योद्धा थे जो विश्वकर्मा द्वारा निर्मित दो दिव्य धनुषों की प्रत्यंचा पर एक साथ सर संधान कर सकते थे। इसी संदर्भ में छात्राओं ने उर्वशी, प्रियंका, प्रिया, गुलनाज, गोल्डी ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर ऊषा बुधवार, अनिता गुप्ता, सुनीता निगम, इंदिरा वाजपेयी, रंजीता और विनीता मौजूद रही।
मैलानी। ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर समिति के अंकित शुक्ला, शिवांशु मिश्रा, राजीव वाजपेयी, सुमित दीक्षित, विनय शुक्ला, संदीप मिश्रा, राम सागर मिश्रा, विनोद शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, हरिहर दत्त मिश्रा, मनोज मिश्रा, संतोष शुक्ला, श्याम बिहारी अवस्थी, हरि प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सांई मैरिज हाल में परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अशोक कनौजिया के संयोजन में हुए परशुराम जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराखन वाजपेयी ने की। मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी, विशिष्ट अतिथि व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल, बालाजी मिश्र, महासभा के संरक्षक डॉ. विजय पाठक, अरविंद मिश्र और घनश्याम वर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कवि मुनेंद्र प्रताप वर्मा, श्रीपाल वर्मा, बेनीराम अंजान, कनक तिवारी ने काव्य पाठ किया। सजातीय युवा प्रतिभाएं अभिनव बाजपेयी, डॉ. अमितांशु मिश्र, डॉ. राहुल शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में और कनक तिवारी को साहित्यिक क्षेत्र में शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विनय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण अतीत काल से देश और समाज को दिशा देता आया है।
इस मौके पर अवधेश मिश्र, काशी विश्वनाथ तिवारी, देवप्रयाग बाजपेयी, लालबहादुर सिंह यादव, आलोक बाल्मीकि, विजय वर्मा, नवनीत अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, रामशिव तिवारी, अभिषेक दीक्षित, महेंद्र शुक्ला, अरुण अवस्थी, आनंद प्रकाश शुक्ल, विनय प्रकाश शुक्ल, रामकुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।